Movie prime

Haryana weather update : हरियाणा में मई माह में 8 पश्चिमी विक्षोभ बार-बार बदलेंगे मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश होने से नहीं तपाएगा नौतपा

मई महीने में भी मौसम में बड़े उलटफेर की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मई में वह प्रचंड गर्मी नहीं दिखेगी जो आमतौर पर तापमान को 48 डिग्री तक पहुंचा देती है
 

Haryana weather May month : मई महीने में भी मौसम में बड़े उलटफेर की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मई में वह प्रचंड गर्मी नहीं दिखेगी जो आमतौर पर तापमान को 48 डिग्री तक पहुंचा देती है। मई का पहला पखवाड़ा इस बार सुहाना रहेगा। औसत वर्षा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आमतौर पर 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होता है और तापमान 45-48 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार नौतपा के दौरान भी मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।

मई माह में 15 दिनों में तापमान सामान्य या उससे नीचे बना रहेगा

सक्रिय रहेंगे पश्चिमी विक्षोभः इस महीने करीब 8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनमें से 4-5 मध्यम श्रेणी के होंगे, जिनकी वजह से तेज हवाएं, आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां बार-बार देखने को मिलेंगी।

तापमान का गणित : महीने के पहले 15 दिनों में तापमान सामान्य या उससे नीचे बना रहेगा। दूसरे पखवाड़े में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन बीच-बीच में होने वाली बारिश राहत देती रहेगी।

हीट वेवः पूरे महीने में केवल 5-6 दिन ही लू (हीट वेव) अपना असर दिखाएगी।

चक्रवातीय तूफान : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में डीप डिप्रेशन के कारण चक्रवातीय तूफान बनने की भी संभावना है। नौतपा में भी राहत की उम्मीद, हीट वेव का असर कम रहेगा।

मानसून पर अल नीनो का साया

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रशांत क्षेत्र में ईएनएसओ-तटस्थ परिस्थितियां अल नीनो की ओर बढ़ रही हैं। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अल नीनो विकसित होने के संकेत हैं फिर भी विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक दे देगा। फिलहाल, मई महीने में झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के पूरे आसार हैं।

FROM AROUND THE WEB