Hail alert : हरियाणा में आज से 21 मार्च तक अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट
हरियाणा में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। आने वाले समय में मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के अधिकतर जिलों में तेज रफ्तार में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 13.1 डिग्री रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस सिस्टम का असर 19 से 21 मार्च तक पूरे हरियाणा और दिल्ली एनसीआर पर रहेगा। 21 मार्च को विशेष रूप से उत्तरी जिलों में प्रभाव अधिक दिखेगा। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
वहीं सिवानी क्षेत्र में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। भगवान परशुराम चौक, अनाज मंडी रोड और अनाज मंडी परिसर सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। बारिश में कहीं-कहीं गेहूं की फसल बिछ गई। क्षेत्र में सरसों और चने की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। सिंचाई तुरंत रोकें तेज हवा और अंधड़ के दौरान खेतों में पानी न दें, वरना फसल गिरने का खतरा बढ़ जाएगा। होन करें। बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए उर्वरक या कीटनाशकों का छिड़काव अभी टाल दें, वरना दवा धुल जाएगी। यदि खेतों में पानी जमा होता है तो मेड़ काटकर पानी

