Movie prime

Hailstorm Haryana : हरियाणा में दो दिन आंधी-बारिश व ओले गिरने का अलर्ट,इस जिले में हुई ओलावृष्टि 

हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया है
 

हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार रात को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, वहीं रेवाड़ी में ओलावृष्टि हुई है। इसके कारण सरसों सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। रविवार को भी हरियाणा के अधिकतर जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और जहां पर तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

हालांकि सरसों की फसल के लिए बारिश को नुकसानदेय माना जाता रहा है और ओलावृष्टि होने पर गेहूं की फसल भी प्रभावित हो सकती है।  पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 1.4 डिग्री बढ़ा। रात का तापमान 1.0 डिग्री घट गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 और 16 मार्च को मौसम बदलेगा। अगले 48 घंटे में कहीं बूंदाबांदी, कहीं अंधड़ की संभावना है। किसान कटी हुई फसल या मंडियों में पड़े अनाज को तिरपाल से ढकने का प्रबंध करें। 

गर्मी से मिलेगी राहत

पश्चिमी हरियाणा: 15 मार्च की अलसुबह हल्की बिखराव वाली बारिश और 20-30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
शेष हरियाणा व दिल्ली: यहां स्थिति गंभीर रह सकती है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि संभव है। 

18 मार्च से फिर बदलेगा मिजाज

जहां पर फिलहाल मौसम में बदलाव हो चुका है और पश्चिम विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। इसके बाद दूसरा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 18 मार्च को एक नया और सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 19 से 21 मार्च के दौरान पूरे अंधड़ के साथ मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।

FROM AROUND THE WEB