Movie prime

Haryana Monsoon Update : हरियाणा में इस दिन से फिर होगी भारी बारिश, बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, जानें आज का मौसम पूर्वानुमान 

फिलहाल पिछेल कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है।  हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर के बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है।
 

Haryana Weather Update :  हरियाणा में इस बार मानसून जमकर मेहरबान रहा है। इस बार प्रदेश के जयादातर जिलों में भारी बारिश से बढ़ जैसे हालत पैदा हो गए थे। वहीँ IMD के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर बारिश कि गतिविधियां बढ़ सकती है।  फिलहाल पिछेल कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है।  हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर के बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है।


हरियाणा में आज इन जिलों में बारिश 

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि आज प्रदेश के 8 जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 
 

आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम 

15 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।Haryana Weather Update


16 सितंबर को हरियाणा में केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में ही कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 

17 सितंबर को भी पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा .Haryana Weather Update