Movie prime

Haryana Rain Alert : मानसून की वापसी में हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी 

15 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापस लौटने की संभावना है
 

हरियाणा में मानसून की वापसी के साथ झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार समय से पहले मानसून सक्रिय हो गया था, लेकिन इस बार वापसी अपने समय पर कर रहा है। मानसून के वापसी में अब झमाझम बारिश होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से अनुमान जताया है कि 15 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापस लौटने की संभावना है।

आइएमडी ने एक बयान में कहा कि 15 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इस वर्ष मानसून ने सामान्य तिथि आठ जुलाई से नौ दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया। 2020 के बाद से इस बार मानसून ने सबसे जल्दी पूरे देश में पहुंच गया।

यह 24 मई को केरल पहुंचा था। हरियाणा की बात करें तो पिछले तीन दिन से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा नहीं हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर शामिल हैं। इसके अलावा कैथल, पानीपत और सोनीपत में भी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। 

सिरसा में टूटा तटबंध बांधने में हुए सफल

हरियाणा में घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सिरसा क्षेत्र में कई चुनौतियां अब भी बरकरार है। शुक्रवार को घग्गर नदी का जलस्तर 33020 क्यूसेक दर्ज किया गया। जलस्तर कम होने के साथ ही राहत की खबर यह है कि अहमदपुर गांव के पास टूटे तटबंध को 14 गांवों के किसानों ने दो दिनों में बांध दिया है। इस जगह पर 50 फुट से अधिक का कटाव आया था। अब केलनियां के सामने टूटे तटबंध को बांधने का काम किया जाएगा।