Haryana Rain Alert : राजस्थान से आने वाली नमी वाली हवा से हरियाणा में छह दिन होगी झमाझम बारिश
हरियाणा रविवार से मौसम करवट लेने वाला है। इस बार राजस्थान से आने वाली नमी भरी हवा हरियाणा में बारिश के लिए मेहरबाना होगी। रविवार को हरियाणा के छह जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 11 जिलों में बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पांच जिलों को अब भी बारिश का इंतजार करना पड़ेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवा में नमी के चलते लगातार वर्षा होने की संभावना बन रही है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने तथा अब मानसून की अक्षय रेखा श्रीगंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।
एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना मानसून फिर से सक्रिय होगा। इससे इससे हरियाणा में 24 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से हरियाणा के छह जिलों तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मौसम विभाग ने आर्रेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में हैवी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि मौसम विभाग ने पंचकूला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंदगढ़ रेवाड़ी में तेज बारिश होने की संभावना है और इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि जींद, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा में बादल छाए रहेंगे और उमस भरा मौसम रहेगा। हालांकि इन जिलों में कुछ जगह पर हल्की बारिश हो सकती है।