Movie prime

Haryana Weather : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, गिरेगा तापमान 

8 अक्टूबर से हल्की ठंड होगी, इस माह औसत 2.6 एमएम से ज्यादा बारिश के आसार

 

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने दबाव तंत्रों के साथ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का मानना है कि जिले में इस साल अक्टूबर माह में दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है।

साथ ही अक्टूबर में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर हलचलें जारी रहने, तीन से चार निम्न दबाव क्षेत्र और साथ ही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर चार से पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। जिले में सामान्य से अधिक बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। अक्टूबर महीने के पहले पखवाड़े में बारिश, तेज गति की हवाएं और ओलावृष्टि की गतिविधियों की सम्भावना है।

पहले सप्ताह मौसम परिवर्तनशील और मौसम में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेगा तेज गति से हवाओं के साथ गर्ज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। दूसरे पखवाड़े में आमतौर पर मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा।

अक्टूबर के पहले दस दिन तक शहर का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। समय-समय पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। 8 अक्टूबर के बाद जैसे ही मौसम प्रणाली आगे बढ़ेगी, उत्तरी हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो जाएगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हिसार में इस माह में 2.6 एमएम औसतन बारिश होती है। इस बार बारिश के आसार औसत से ज्यादा है। दिन का तापमान 32 डिग्री या इससे नीचे रहेगा। अक्टूबर माह में दिन लगभग गर्म ही रहेंगे। रात में हल्की ठंड रहेगी। रात का पारा 17.0 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

FROM AROUND THE WEB