Movie prime

Haryana Weather : गर्मी के तेवर होंगे नरम, अगले 72 घंटे में आंधी व तेज बारिश होगी 

kal ka mausam : हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। पिछले कई दिनों से हरियाणा में धूप के तीखे तेवरों ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं
 

Haryana kal ka mausam : हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। पिछले कई दिनों से हरियाणा में धूप के तीखे तेवरों ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। गर्मी से परेशान लोगों के  लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले 72 घंटे  में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

किसान भाई बरतें सावधानी

 मार्च के अंत और अप्रैल के पहले सप्ताह में 3-4 सक्रिय मौसम प्रणालियां आने की संभावना है। ऐसे में किसानों को विशेष सलाह है कि कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों या वेयरहाउस में रखें। कटी फसलों को ढकने के लिए तिरपाल का इंतजाम रखें। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए ही कटाई और मड़ाई का कार्य शेड्यूल करें।

राजस्थान से आ रही शुष्क गर्म हवाओं ने बढ़ाया पारा

फरवरी और मार्च की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हुई और मैदानी इलाकों में बारिश नदारद रही। राजस्थान और गुजरात की ओर से आ रही शुष्क गर्म हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान में उफान देखने को मिला। राजस्थान में पारा 40 डिग्री और हरियाणा-एनसीआर में 38 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। हिमालयी क्षेत्रों में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर 13 मार्च की रात से दिखना शुरू होगा। 

14 से 16 मार्च को होगी बारिश 

 हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के 35% हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।  अरब सागर में बने प्रतिचक्रवात के खिसकने से हवाओं की दिशा बदलेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

FROM AROUND THE WEB