Haryana Weather Update : हरियाणा के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, यमुना-मारकंडा डेंजर लेवल के पार, आज CM सैनी करेंगें दौरा
लगातार बारिश से कई गांव का सम्पर्क टूट गया है वहीँ फरीदाबाद में यमुना, सिरसा में घग्गर और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो चल रही हैं। मारकंडा का जलस्तर कम हुआ है, लेकिन अब भी वह खतरे के निशान से ऊपर है।
Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। वहीँ आज भी हरियाणा के 20 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट है। स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया गया है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) का कहना है कि हिसार और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा। राज्य में लगातार हो रही बारिश से फसलें तबाह हो गयी है वहीँ सैनी सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का ऐलान कर दिया है। जिससे फसलों कि भरपाई तो शायद सरकार ना कर सके लेकिन किसानों को कुछ राहत देने का सरकार काम करेगी।
सिरसा में घग्गर और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो
ताजा जानकारी के अनुसार बता दे कि लगातार बारिश से कई गांव का सम्पर्क टूट गया है वहीँ फरीदाबाद में यमुना, सिरसा में घग्गर और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो चल रही हैं। मारकंडा का जलस्तर कम हुआ है, लेकिन अब भी वह खतरे के निशान से ऊपर है।
वहीँ सिरसा में भी घघर नदी गहतरे के निसार ने ऊपर बाह रही है। सैंकड़ों गांव में डर का माहौल बना हुआ है। बता दे कि नदी के नजदीक लगते कई गांवों में जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात की गई हैं।
आज CM सैनी करेंगें दौरा
वहीं, आज CM नायब सैनी कुरुक्षेत्र के पिहोवा, झांसा, शाहाबाद और लाडवा में जलभराव से प्रभावित एरिया का जायजा लेंगे। सीएम 1 बजे के बाद सबसे पहले पिहोवा पहुंचेंगे और जायजा लेंगे। उसके बाद झांसा, शाहाबाद और लास्ट में लाडवा जाएंगे। इस दौरान सीएम प्रभावित परिवारों से मिलकर हालात की जानकारी लेंगे।