Movie prime

Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से फिर बदलेगा मौसम,अभी नहीं मिलेगी राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने आज यानि सोमवार को हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में अधिकतर एरिया में मध्यम बारिश हो सकती है
 

Haryana Weather Update : हरियाणा में पिछले दिनों की बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए है।  मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है।  वहीँ प्रदेश में नदी नाले उफान पर है। घ्घर नदी का विकराल रूप देखा जा रहा है।  सिरसा जिले के कई जगह से घघर नदी के तट बाँध टूट जाने से हजारों एकड़ फसलें तबाह हो गई।  

वहीँ एक बार फिर हरियाणा में किसानों की चिंता बढ़ने वाली है क्योंकि  मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने आज यानि सोमवार को हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में अधिकतर एरिया में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।


 

कल से फिर करवट लेगा मौसम 

​​​मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज यहां राहत मिल सकती है। हालांकि कल यानि 9 सितंबर को मौसम फिर से करवट लेगा। जिससे एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

इससे पहले रविवार (7 सितंबर) को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद और जींद में बारिश हुई। हरियाणा के कई जिलों में इस समय बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सीएम नायब सैनी ने रविवार दोपहर बाद अंबाला, जींद, फतेहाबाद, हिसार जिलों में जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया और जल्द पानी निकासी करवाने के निर्देश दिए।

मारकंडा खतरे के निशान से निचे 

अच्छी खबर ये आ रही है कि कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सुबह 6 बजे मारकंडा में 14007 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। मारकंडा खतरे के निशान (256 मीटर) से 0.45 मीटर नीचे बह रही है। आज मारकंडा में और पानी कम होने की संभावना है। इसके टांगरी और यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान से ​नीचे है। कई जगह भूमि कटाव जारी है।Haryana Weather Update