Haryana Weather : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, किसानों की बढ़ेगी चिंता, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश कि सम्भावना जताई है है। बता दे कि किसानों के लिए चिंता बढ़ सकती है। फसलें अब पाक कर तैयार है ऐसे में अगर बारिश होती है तो किसानों के लिए समस्या उत्त्पन हो सकती है।
आज से बदलेगा हरियाणा में मौसम
जानकारी के अनुसार बता दे कि विभाग की ओर से हरियाणा में आज से 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान हल्की व मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 20 सितंबर से मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। Haryana Weather Update
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि वहीं आज प्रदेश के 15 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है। बारिश का यह दौर 19 सितंबर तक जारी रह सकता है। 20 सितंबर से मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।Haryana Weather Update
दो दिनों तक बारिश का अनुमान
खीचड़ ने आगे बताया कि 19 सितंबर तक अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी क्षेत्र के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर और दक्षिणी क्षेत्र के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल में हल्की बारिश की संभावना है।Haryana Weather Update