Movie prime

Haryana ka Mausam : जून माह में सात बार बदलेगा मौसम, आज रात से तेज आंधी के साथ होगी बारिश 

 

ज्येष्ठ और आषाढ़ के महीने में जहां सूरज आग उगलता है, वहीं इस बार जून महीने में मौसम के बड़े उलटफेर देखने को मिलेंगे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल जून में लू (होटवेव) के दिन बेहद कम रहगे और तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। इसकी बड़ी वजह यह है कि इस महीने करीब 7 पश्चिमी विक्षोभ (हॉर्न ऑफ आफ्रीका और कैस्पियन सागर से आने वाली हवाएं) सक्रिय होंगे।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 2 से 4 लो-प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है, जिससे मौसम बार-बार करवट लेगा। विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, 2 जून की रात और उसके बाद 4 जून को सक्रिय होने वाले बैक-टू-बैंक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 से 7 जून तक पूरे इलाके में तेज गति की हवाएं, आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

जून में औसत करीब 45 एमएम बारिश होती है। इस बार इससे ज्यादा के आसार हैं। इससे तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना रहेगा। हिसार में सोमवार को 38.4 डिग्री और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहला पावाड़ा: आंधी और बूंदाबांदी का दौर इस दौरान एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देंगे। 2 जून की रात, 4 जून, 10 जून और 13 जून को मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। बीच में एकाध दिन के लिए तापमान बढ़ेगा, लेकिन हीटवेव जैसी स्थिति नहीं बनेगी।

दूसरा पखवाड़ा: उमस वाली गर्मी और प्री-मानसून

16 से 22 जूनः दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण सूखी गर्मी की जगह पसीना छुड़ाने वाली उमस परेशान करेगी। 19 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होगा, जिससे राजस्थान के रास्ते हरियाणा में मौसम बदलेगा।

23 से 30 जून् प्री-मानसून एक्टिविटीज शुरू हो जाएंगी। आसमान में घने बादल छाएंगे, तेज हवाएं चलेंगी और अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं मानसून जून के आखिरी दिनों में या फिर जुलाई के शुरुआती हफ्ते में दस्तक दे सकता है।

FROM AROUND THE WEB