हरियाणा में 28, 29, 30,31 को जारी हुआ भारी बारिश अलर्ट, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Haryana Rain Alert : हरियाणा में बीते दिनों में जमकर बारिश हुई जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीँ प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दिनों में ये गतिविधियां तेज देखने को मिल सकती है। बता दे की आज हरियाणा में स्पेशल मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है बल्कि कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार जताये जा रहे है। जानकारी के लिए बता दे की आज 28 अगस्त को प्रदेश के 13 जिलों में बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। इनमें पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।
पिछले 24 घंटों में हरियाणा मे गतिविधियां
जानकारी के अनुसार बता दे की बीते दिन प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। सुबह सुबह फरीदाबाद में तेज बारिश से बस स्टैंड पर भी पानी भर गया। लोग पानी के बीच से निकलते दिखे। फरीदाबाद में भी पानी भरे गड्ढे में बाइक सवार गिरकर डूब गया। हालांकि, कई लोगों ने काफी मसकत के बाद उसे बचा लिया।
ट्रेनें और बस सेवा प्रभावित
जानकारी के अनुसार बता दे की बारिश के बाद हरियाणा रोडवेज की सेवाओं पर काफी ज्यादा असर देखने को मिला। पठानकोट, जम्मू और कटरा के लिए बस सेवाएं बंद कर दी गई। रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया।
घग्गर नदी उफान पर
वहीँ सिरसा में घग्गर नदी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर ओवरफ्लो होती हुई नजर आ रही है । झज्जर, चरखी दादरी, कैथल और सोनीपत में करंट लगने से एक बच्चे समेत 4 की मौत हो गई।
29 अगस्त हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल और कुरूक्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है।
30 अगस्त को तेज बारिश के आसार
4 जिलों, अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में तेज बारिश का अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी तेज बारिश की संभावना है।
31 अगस्त के लिए इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी :
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल और जींद में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। जबकि, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।