Movie prime

Himachal Weather : शिमला में लैंडस्लाइड, दो गाड़ियां दबीं, 819 सड़कों पर यातायात ठप, 1,236 ट्रांसफॉर्मर, 424 पेयजल योजनाएं ठप

 

RNE SHABD

हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। मौसम विभाग ने कुल्लू, कांगड़ा, चंबा में ऑरेंज अलर्ट और शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार, 819 सड़कों पर यातायात ठप है, 1,236 ट्रांसफॉर्मर और 424 पेयजल योजनाएं ठप हुई हैं।

शिमला के विकासनगर में भूस्खलन से दो वाहन मलबे में फंस गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सड़क बहाली का कार्य जारी है।
अब तक बारिश से प्रदेश में 320 लोग मारे जा चुके हैं, 377 घायल हैं। 1,280 घर पूरी तरह और 27,628 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। नुकसान 3,042 करोड़ रुपये के करीब बताया गया है।