Movie prime

 मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी

 

RNE Network.
 

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कल तक गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और पूर्वोत्तर राज्यों में भी आज ऐसा ही मौसम रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अगले दो से तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

FROM AROUND THE WEB