Haryana Weather : हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हरियाणा में मानसून फिलहाल धीमा पड़ गया है, लेकिन अब फिर से एक्टिव होने वाला है। प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने हरियाणा में येलो अलर्ट जारी कर दिया। मौसम में शनिवार को ही बदलाव हो जाएगा, लेकिन मानसून पूरी तरह से 27 जुलाई यानि रविवार को सक्रिय हो जाएगा। मानसून के दोबारा सक्रिय होने के चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया। शनिवार को सात जिलों में वर्षा की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून अभी कमजोर है। इसके चलते शनिवार को प्रदेश में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। मगर 27 जुलाई से फिर से मानसून एक्टिव होगा। इससे कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया। उसके साथ ही तेज वर्षा भी हो सकती है। इसलिए प्रदेश के कई जिलों में पहले से ही खेतों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में अगर दोबारा तेज वर्षा हुई तो इन क्षेत्र में फसल को काफी नुकसान हो सकता है। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी तेज बारिश नहीं हुई है।
जुलाई माह के अंत तक सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ही मौसम में बदलाव दिखाई देने लेगा, लेकिन 27 जुलाई सुबह तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद जुलाई माह के अंत तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
प्रदेश के इन जिलों में शनिवार को होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लगभग पूरे प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन कई जिलों में शनिवार को हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल में बारिश की संभावना है। इसके अलावा दूसरे जिलों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।