Movie prime

Heavy Rain Alert : मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी! हरियाणा के इन जिलों में होगी तुफानी बारिश, रेड अलर्ट जारी 

पंजाब के हरियाणा के साथ लगते हुए जिले में दिन के समय भी मूसलाधार बारिश हो रही है और अगले तीन घंटे में हरियाणा के कई जिले इस भारी बारिश की चपेट में आने वाले है।
 

पंजाब के बाद अब हरियाणा में मौसम विभाग ने भारी बारिश की कड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों में तुफानी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि पंजाब के हरियाणा के साथ लगते हुए जिले में दिन के समय भी मूसलाधार बारिश हो रही है और अगले तीन घंटे में हरियाणा के कई जिले इस भारी बारिश की चपेट में आने वाले है।

इसलिए मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के जींद जिले के नरवाना, उचाना, अलेवा, सफीदों, जुलाना, गोहाना, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़, कैथल में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कैथल जिले के गुहला में अति से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पानीपत के जींद जिले के साथ लगते हुए क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मानसून के इस सीजन में पहली बार रेड अलर्ट जारी किया गया है। जहां पर अलर्ट जारी किया गया है कि आगामी तीन घंटे के दौरान इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है। हालांकि पंजाब के कई जिलों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। जहां पर पहले से ही बाढ़ के हालात बने हुए थे और अब इस तेज बारिश ने जलभराव को बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून का ट्रफ पंजाब से जींद, कैथल होते हुए दिल्ली की तरफ बन रहा है। ऐसे में हरियाणा के इन जिलों में तेज बारिश होने वाली है। ऐसे में मौसम विभाग ने तुफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है और रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी है। मोसम विभाग ने नक्शा जारी करते हुए इन जिलों में चरम बारिश का अनुमान जताया है। 

FROM AROUND THE WEB