Movie prime

Monsoon Rajasthan:  मध्यप्रदेश पहुंचा डिप्रेशन, राजस्थानमें भारी बारिश के संकेत, जानिए बीकानेर समेत किन जिलों में कब बरसेंगे बादल

 

Rudra News Express Jaipur-Bikaner.

राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी भारत से आगे बढ़ा डिप्रेशन अब मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और विदर्भ तक पहुंच चुका है। इसके असर से 31 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

सबसे अहम बात यह है कि 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट होने की संभावना है। इसके बाद बारिश का फोकस बदल जाएगा और उत्तरी-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

बांसवाड़ा में 69 मिमी बारिश :

इससे पहले बीते 24 घंटों में बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 69 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही। पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में भी मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

जालोर-सिरोही में अलर्ट : 

अगले तीन घंटों में जालोर और सिरोही के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने, 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

FROM AROUND THE WEB