Pre Monsoon Rajasthan : राजस्थान में प्री मानसून होगा सक्रिय, मई में इस तारीख से शुरू हो जाएगी झमाझम बारिश
Pre monsoon Rajasthan में प्री मानसून का असर मेवाड़ व आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश होने वाली है
Pre monsoon Rajasthan : राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, लेकिन इसी बीच में मौसम विभाग की इस सूचना ने लोगों को बड़ी राहत दी है। राजस्थान में जल्द ही प्री मानसून की बारिश शुरू होने वाली है। इससे लोगों को चल रही हीट वे से राहत मिलेगी, वहीं तापमान में गिरावट आने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में इसी माह में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।
इसके बाद दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान में प्री मानसून 28 मई से सक्रिय हो जाएगी। इस प्री मानसून का असर मेवाड़ व आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश होने वाली है। ऐसे में यह बारिश जहां गर्मी से राहत देने वाली होगी, वहीं फसलों के लिए भी फायदेमंद होने वाली है।
मौसम कार्यालय के अनुसार रविवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान तेज हीट वे का असर लोगों पर भी दिखाई दिया। जहां दिन के समय शहर की सड़कें खाली दिखाई दी।
बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्वी मानसून ने किया प्रवेश
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून की बारिश फिलहाल दक्षिण-पूर्वी शाखा अंडमान सागर के रास्ते अंडमान-निकोबार के सभी प्रमुख 572 द्वीपों से होते हुए बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुकी है। बंगाल की खाड़ी में मानसून के सक्रिय होने का असर राजस्थान के मेवाड़ा व आसपास के क्षेत्र में दिखाई देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 28 मई से प्री मानसून की बारिश की शुरुआत हो जाएगी।
मौसम विशेषज्ञ प्रो नरपत ने बताया कि राजस्थान में पड़ रही गर्मी से जल्द ही कुछ राहत मिलने वाली है। उपमग्रह चित्रों के अनुसार मानसून के बादल अंडमार सागर से सक्रिय होकर बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुके है। मानसूनी बादलों ने बंगाल की खाड़ी में प्रवेश रविवार सुबह 4.30 और दोपहर 3.30 बजे के बीच में हुआ है। यह मानसूनी शाखा अपने निर्धारित समय से तीन दिन पहले दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में पहुंची है, जो भारतीय मानसून के लिए सकारात्मक संकेत है।

