Movie prime

Rain in Nagur : दो मकान गिरे, 02 की मौत, किले की दीवार ढही, ट्रेन रोकी

 

नागौर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक अन्य मकान गिर गया तथा किले की दीवार ढह गई।

kila

शहर में प्रवेश के सभी रास्तों पर पानी भर गया है। मलतब यह कि शहर में आसानी से प्रविष्ट होना और बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। रेल पटरिया पानी में डूबी है और कोचिवल्ली ट्रेन को लगभग एक घंटा तक मूंडवा में रोकना पड़ा है।

दरअसल नागौर के पुराना बस स्टैंड स्थित खान साहबों के मोहल्ले में बारिश के दौरान एक मकान गिर गया। मकान रज्जाक खान नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। इस मकान के मलबे में दबने से नेपाल निवासी प्रमोद और मध्यप्रदेश के महादेव उर्फ टिंकू की मौत हो गई। हालांकि मकान गिरने की सूचना मिलती ही एएसपी सुमित कुमार, एसडीआरएफ और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मलबे में से दोनों को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन जान नहीं बच सकी।
दूसरी ओर शहर में लगातार बिगड़ते हालात के बीच कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित अतिवृष्टि प्रभावित शहरी क्षेत्र में पहुंचे हैं। उन्होंने माही दरवाजा, बख्तसागर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर सहित अधिकारी साथ हैं। कलेक्टर पुरोहित ने नगरपरिषद व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए राहत व बचाव के सभी संभव उपाय करने को कहा है।
इस बीच खबर आई है कि नागोर किले की भी दीवार गिरी है हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। लोहार पुरा में भी मकान गिरता देख यहां रहने वाले लोग समय रहते दूर हो गये। इससे जानमाल के बड़े नुकसान से बचा जा सका।

FROM AROUND THE WEB