Rajasthan cold wave : राजस्थान में मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट किया जारी
पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होते ही राजस्थान को शीत लहर ने चपेट में ले लिया है। जहां पर तापमान में अचानक ही गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण राजस्थान में दिन व रात का तापमान कम हुआ है। इसके कारण लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ाने वाला है और दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।
रविवार को 17 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार सीकर, फतेहपुर और नागौर में रात का पारा पांच डिग्री और इससे आस-पास रहा।
सीकर में 5.8, नागौर में 5.3 और फतेहपुर में 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र ने राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई। मौसम केन्द्र ने सोमवार को झुंझुनूं, सीकर, नागौर और चूरू में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन शहरों में न्यूनतम तापमान अलवर 9, पिलानी: 8.5, चित्तौडगढ़: 8.2, डबोक 8.5, जोधपुर 9.9, चूरू 7.9, अंता बारां 7.9, जालौर 3.1, करौली 7.6, दौसा 6.4, लूणकरणसर : 6.3, झुंझुनूं : 9.1

