RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan Weather : जोधपुर-बीकानेर संभाग में बरसेंगे बदरा, 30-40 Kmph की तेज हवाओं के बारिश का अनुमान

 

Rudra News Express Bikaner-Jaipur. 

राजस्थान में बुधवार देर रात मौसम ने करवट ली। जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और बारिश का दौर शुरू हुआ। मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की गतिविधियां भी देखी गईं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

वेदर

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र सौराष्ट्र और आसपास के अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन भी कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए जयपुर, आगरा और सागर द्वीप तक गुजर रही है।

बीकानेर-जोधपुर सहित कई संभागों में बारिश : 

16 सितंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
17 सितंबर को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन तथा 30-40 Kmph की तेज हवाओं के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

weather

18 सितंबर तक बारिश, बाद में मौसम सूखा : 

मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 19 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने का अनुमान है।

FROM AROUND THE WEB