Movie prime

Rajasthan Weather : बीकानेर साहित कई संभागों में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

 
राजस्थान में 14 जून तक आंधी-बारिश का दौर
RNE Jaipur -Bikaner.
राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र द्वारा जारी विस्तारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 14 जून के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने तथा मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण तथा अरब सागर तक फैली ट्रफ लाइन के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके चलते बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिलेगा।

Weather

14 से 16 जून तक भी आंधी-बारिश:
मौसम विभाग ने बताया कि 12-13 जून को तेज मौसम गतिविधियों के बाद 14 से 16 जून तक भी राज्य के कुछ भागों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और उमस भरी गर्मी का असर भी बना रहेगा।
पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश :
12 से 25 जून के पूर्वानुमान के अनुसार पहले सप्ताह में पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान में बारिश सामान्य से कम रह सकती है। दूसरे सप्ताह में पूरे राज्य में सामान्य से कम बारिश के आसार जताए गए हैं।

Weather

पिछले सप्ताह सामान्य से 91 प्रतिशत अधिक बारिश :
  • मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4 से 11 जून के दौरान राजस्थान में औसत से 91 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई।
  • क्षेत्र वास्तविक वर्षा (मिमी) सामान्य वर्षा (मिमी) विचलन (%)
  • राजस्थान 13.9 7.1 +91
  • पूर्वी राजस्थान 18.3 8.6 +114
  • पश्चिमी राजस्थान 10.5 6.3 +66
  • रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह पश्चिमी राजस्थान में 9 से 11 जून तक लू और गर्म रातों का प्रभाव रहा, जबकि 4 से 10 जून के बीच कई स्थानों पर मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
तापमान का पूर्वानुमान :
पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य के आसपास रहने की संभावना। दूसरे सप्ताह में कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रह सकता है।
न्यूनतम तापमान पहले सप्ताह में सामान्य के आसपास तथा दूसरे सप्ताह में कुछ स्थानों पर सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहने का अनुमान।
Weather Highlights:
  • 12-13 जून: बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में आंधी-बारिश।
  • 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।
14-16 जून तक मौसम गतिविधियां जारी रहने की संभावना।
तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव।
पिछले सप्ताह प्रदेश में सामान्य से 91% अधिक वर्षा दर्ज।

FROM AROUND THE WEB