Movie prime

 राजस्थान सहित 7 राज्यों में कड़ाके की सर्दी, हवाई उड़ाने प्रभावित

 

RNE Special.

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। घने कोहरे और ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 

भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीत लहर चलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिसा सहित 13 राज्यों के लिए भारत के मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे, ठंड के कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।

ad21

FROM AROUND THE WEB