Movie prime

Kal Ka Mausam : हरियाणा में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इन जिलों में होगी बारिश 

दिन व रात का पारा सामान्य से नीचे आया, 15 अप्रैल के बाद बढ़ेगी तपिश
 

बारिश के बाद हरियाणा में दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। सुबह के वक्त चलने वाली हवाएं आमजन को हल्की ठंड का अहसास करवा रही है। हिसार का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रह्य जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 सेल्सियस कम रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया आने वाले तीन चार दिनों तक जिले में लगातार रात में लगातार गिरावट जारी रहेगी। वहीं, दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

एक दो दिन तक दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे। 11 अप्रेल को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। सिरसा, फतेहाबाद, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में केवल छिट-पुट बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। शेष हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क और आंशिक बादलवाही ही देखने को मिलेगी।

इसके बाद आमतौर मौसम शुष्क और साफ़ बना रहेगा। इस मौसम प्रणाली से जिले में दिन के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और 15 अप्रैल के बाद से तापमान में और तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
 

FROM AROUND THE WEB