Movie prime

Heavy Rain Alert :  राजस्थान, हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में होगी बहुत भारी बारिश

 

मानसून के चलते आगामी दिनों में पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से इसके  लिए अलर्ट जारी कर दिया है। ज्यादा बारिश को देखते हुए राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तप्रदेश में बाढ़ जैसे हालात की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सभी राज्यों की सरकार को पहले ही इसके लिए सूचित कर दिया है, ताकि इसके  लिए आवश्यक कदम उठाए जा सके।

(आइएमडी ने एक जुलाई को अलर्ट जारी करके कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले छह से सात दिनों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा।

आइएमडी ने बताया, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, सिक्किम और झारखंड में अत्यधिक बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में कुछ दिनों में भी भारी बारिश हो सकती है।

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में भी अगले सात दिनों में भारी बारिश हो सकती है। इस अवधि में पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में इस सप्ताह भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने सोमवार को जुलाई में देश में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान जताया है तथा मध्य भारत, उत्तराखंड और हरियाणा में अधिकारियों और लोगों से बाढ़ के खतरे को लेकर सतर्क रहने को कहा है। पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है।

आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने आनलाइन प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मध्य भारत और इससे सटे दक्षिणी प्रायद्वीप में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना के निकटवर्ती क्षेत्र तथा गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं।