RudraNewsExpress_Logo

Weather Alert : हरियाणा में शाम को मौसम लेगा करवट, हल्की बारिश की संभावना 

मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने जा रहा है। सोमवार यानी 26 जनवरी शाम के बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।
 

मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने जा रहा है। सोमवार यानी 26 जनवरी शाम के बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फीली हवाओं से दिन में भी ठिठुरन बनी रही। सुबह के समय तो हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने लोगों को कंपकंपा दिया।

ठिठुरन रहने से दिन और रात का तापमान भी लुढ़का है। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल से मिले आंकड़ों के अनुसार रात का पारा 1.2 डिग्री पर आ गया। इसी तरह दिन का तापमान 17.2 डिग्री पर ठहरा रहा। दिन में तेज धूप भी खिली रही, लेकिन शीतलहर चलने से लोगों को ठिठुराने वाली सर्दी का सामना करना पड़ा। पश्चिमी मौसम प्रणाली के आगे निकलने पर उत्तरी बर्फीली सर्द हवाएं कहर बरपा रही है।

हिमालय की हिमाच्छादित शिखरों से उत्तरी हवाओं का रूख सीधे मैदानी क्षेत्र पर पड़ रहा है। इससे गलन बन रही है। बरसात से वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार दिखने लगा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मैदानी क्षेत्र में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से उत्तरी सर्द हवाओं के चलते वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी होने के बावजूद सुबह के घंटों में धुंध कोहरा की परत नहीं बन सकी। जिसकी वजह से रात्रि तापमान लुढ़का है।

3 फरवरी को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

इस मौसम प्रणाली से पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के हिस्से पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनेगा, जिससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी मिलेगी। जिससे गरज चमक के बादलों का निर्माण होगा। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के बाद 3 फरवरी को भी एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ावा के साथ हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला फरवरी महीने में भी देखने को मिलेगा।

आज शाम को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आज से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 26 जनवरी शाम को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26 जनवरी की रात और 27 व 28 जनवरी के दौरान मौसम में बदलाव और तापमान में हल्की बढ़त के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

FROM AROUND THE WEB