Movie prime

Weather Haryana : हरियाणा में आज रात बदल जाएगा मौसम, 14 मई तक आंधी के साथ होगी बारिश 

मौसम में बदलाव के कारण तापमान में आएगी गिरावट, 14 मई के बाद बढ़ जाएगी गर्मी 

 

हरियाणा में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिण-पूर्वी नम हवाओं ने फिलहाल मई की आग उगलने वाली गर्मी पर लगाम लगा रखी है। हिसार शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 37.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम यानी 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बैक-टू-बैंक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने फिलहाल हीटवेव के तेवरों को ढीला कर दिया है। असली बदलाव 10 मई की रात से दिखेगा। एक नया और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण हिसार, एनसीआर और दिल्ली में 11 से 14 मई के बीच मौसम बदलेगा।

15 से तपिश बढ़ेगी

जैसे ही यह मौसम प्रणाली आगे बढ़ेगी, मैदानी राज्यों में पश्चिमी गर्म और शुष्क मरूस्थलीय हवाएं दस्तक देंगी। ये हवाएं वातावरण की नमी को सोख लेंगी, जिससे 15 मई के बाद दिन और रात के तापमान में अचानक उछाल आएगा। इसके बाद इलाके में भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर शुरू होगा, जो लोगों को मई की असली तपिश होगी। पारा 40 के पार जा सकता है।

FROM AROUND THE WEB