kal ka mausam : हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 31 तक बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट
kal ka mausam kaisa rahega : हरियाणा में वीरवार को मौसम में करवट ली है। मौसम की यह करवट अगले पांच दिनों तक रहने वाली है। इस दौरान हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस मौसम में बारिश के साथ ओलावृष्टि गेहूं के साथ सरसों की फसल को काफी नुकसान कर सकती है।
अधिकतर सरसों की फसल कट चुकी है, जबकि गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में अगर इस समय बारिश होती है तो फसलों में काफी नुकसान होने वाला है। मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद दिन का तापमान दो दिन लुढ़का था, उसके बाद फिर से उछाल देखा जा रहा है।
मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस प्रणाली के प्रभाव से 26 और 27 मार्च को हरियाणा और एनसीआर के लगभग 25 से 30 प्रतिशत हिस्सों में मौसम बदलेगा। विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की प्रबल संभावना है।
इस दौरन तेज गति की हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एक-दो स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, जो फसलों के लिए चिंता का विषय हो सकती है। क्योंकि अभी सरसों की श्रेसिंग भी बाकी है। साथ ही अब गेहूं की कटाई का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में किसान सावधानी बरतें।

