Movie prime

Haryana Mausam : हरियाणा आज से शाम को बदलेगा मौसम, 14 जून तक आंधी, बारिश-ओलावृष्टि 

 

हरियाणा में सूरज के तीखे तेवरों के बीच अब मौसम करवट लेने वाला है। वीरवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सिक्स अधिक दर्ज होकर 43.9 डिग्री पर पहुंच गया।

इससे दोपहर के समय लोग उमस और तपिश से परेशान रहे। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम यानी 25.1 डिग्री रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 जून को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में नया सिस्टम सक्रिय होने से हरियाणा में 11 से 14 जून के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। इस दौरान हिसार और आसपास के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और अंधड़ चलने की संभावना है। हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

बदलेगा मौसम, एक साथ सक्रिय हुए कई सिस्टम

1. साइक्लोनिक सर्कुलेशन: हरियाणा के उत्तरी हिस्सों और उत्तर प्रदेश के मध्य भागों के ऊपर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन लगातार बना हुआ है। 

2. वेदर टर्फ लाइनः समुद्र तल पर पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड होते हुए गांगेय पश्चिम बंगाल तक एक मजबूत मौसमी टर्फ लाइन विस्तृत है।

3. वेस्टर्न डिस्टर्वेस: इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवाओं के साथ सक्रिय हो रहा है, जो गुरुवार को उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा।

FROM AROUND THE WEB