Movie prime

Weather Rajasthan : बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा में 50-70 किमी रफ्तार से आंधी मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट 

 
RNE Bikaner
राजस्थान में मौसम का बदला हुआ मिजाज अभी जारी रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज (17 जून) बीकानेर सहित कई संभागों में मेघगर्जन, आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी तथा कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। 
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 से 3 दिनों तक बीकानेर सहित कई जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं, मेघगर्जन और बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम गतिविधियों को और बल मिल सकता है। 
बीते 24 घंटे का मौसम
मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी कहीं-कहीं आंधी, झोंकेदार हवाएं और वर्षा हुई। सबसे राहत की बात यह रही कि प्रदेश में कहीं भी हीटवेव (लू) दर्ज नहीं की गई। 
संभागवार मौसम की स्थिति
बीकानेर संभाग: अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा तथा न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। 
जयपुर संभाग: अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। 
जोधपुर संभाग: अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। 
अजमेर संभाग: तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। 
कोटा संभाग: न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट रही।

FROM AROUND THE WEB