RudraNewsExpress_Logo

Weather update : हरियाणा में आज रात से बदल जाएगा मौसम, 5 से 7 अक्टूबर तक होगी बारिश 

दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा, आज रात से फिर बदलेगा मौसम
 

हरियाणा में दो दिन पहले हुई अलग-अलग जिलों में बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात का पारा सामान्य से अधिक चला गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रह्य जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव तथा बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव का क्षेत्र बनने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है। इससे हरियाणा के मौसम में 4 अक्टूबर रात्रि से बदलाव होने की संभावना है।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से राज्य में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बन रही है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

8 अक्टूबर दोपहर बाद मौसम साफ हो जाने तथा हवाओं में फिर से बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में अगले सप्ताह सुबह व शाम के समय ठंड की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन अगर किसी क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है तो इसका प्रभाव धान व बाजरे की पक्की हुई फसल पर पड़ेगा और मंडियों में आई हुई फसल भी भीग सकती है। इस दौरान अनाज मंडियों में फसल खरीद का काम प्रभावित हो जाएगा। 

FROM AROUND THE WEB