Movie prime

Mausam : हरियाणा एनसीआर में मौसम लेगा करवट, पश्चिम विक्षोभ से इन जिलों में होगी बारिश 

 

हरियाणा एनसीआर में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना हुआ है, साथ ही सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान परिदृश्य एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर से शुक्रवार को हल्की बारिश बूंदाबांदी और तीन चार स्थानों पर ओलावृष्टि कर आगे निकल गया है। इसके साथ ही शनिवार को रात्रि को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हुआ है।

इसके कारण शनिवार को हिसार का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। हरियाणा एनसीआर में रविवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव बादलों की आवाजाही के बीच तेज गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है, हालांकि यह मौसम प्रणाली कमजोर पड़ती नजर आ रही है।

रविवार को हल्की राहत, फिर तेज गर्मी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हल्की बारिश और ओलावृष्टि के बाद आगे निकल गया है। हालांकि, शनिवार रात्रि को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी), दक्षिणी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम) और मध्यवर्ती जिलों (जींद, रोहतक) में बादलों की आवाजाही रहेगी।

इस दौरान तेन हवाओं के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। यह मौसम प्रणाली बहुत कमजोर है और रविवार रात तक ही अपना असर दिखाएगी। रविवार की रात के बाद मौसम साफ होते ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, विशेषकर हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली में तापमान में भारी उछाल आएगा। अगले एक सप्ताह तक कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके कारण गर्मी का प्रकोप चरम पर होगा। दिन का तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की प्रबल संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर यह पारा 45 डिग्री के अंक को भी पार कर सकता है। रात का तापमान भी साम्यन्य से अधिक रहने की आशंका है, जिससे 'हीट वेव' (लू) जैसे हालात बन सकते हैं।

मई के पहले सप्ताह में मिलेगी राहत

गर्मी के इस दौर के बाद, अप्रैल के अंतिम दिनों और मई के पहले सप्ताह में मौसम में एक बार फिर बदलाव की उम्मीद है। उस दौरान एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हेरी, जिससे आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के आसार बनेंगे। इससे बढ़ते तापमान पर लगाम लगेगी। बीच-बीच में दक्षिण-पश्चिमी नमी वाली हवा के कारण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

गर्मी के साथ बिजली के कट बढ़ने लगे

गमों बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। अगले कुछ दिनों में और खपत बढ़ेगी। ऐसे में बिजली कट भी लगने लगे हैं। घोषित और अघोषित रूप से दो से तीन घंटे के कट प्रतिदिन लग रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ बिजली समस्या और बढ़ सकती है।

FROM AROUND THE WEB