Today Haryana Weather : हरियाणा में 24 अगस्त से बदलेगा मौसम, आज तीन जिलों में होगी बारिश
हरियाणा में अधिकतर हिस्सों में अगले तीन दिन तक बारिश की कम ही संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पीछे हट गया है और अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। जहां पर हरियाणा के अधिकतर जिलों में धूप खिली रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
जिन तीन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है वहां पर हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन 24 अगस्त को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दिन भी पूरे हरियाणा की बजाए 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
हालांकि मौसम में 23 अगस्त को ही बदलाव होना शुरू हो जाएगा और बारिश 24 अगस्त को होगी। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में ही बारिश की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में पूरे दिन धूप खिली रहेगी। इसी तरह 22 अगस्त को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
23 अगस्त को छह जिलों होगी बारिश
मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार 23 अगस्त को छह जिलों में मौसम राहत भरा रहेगा। जबकि 16 जिलों में बादल छाए रहेंगे। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में बारिश होगी। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में पहले की तरह मौसम साफ रहने की संभावना है।
24 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार 24 अगस्त को जीटी बेल्ट व अहिरवाल बेल्ट में बारिश की संभावना है। 24 अगस्त को पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा, लेकिन बारिश की संभावना पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत,
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।वहीं 25 अगस्त को भी जीटी बेल्ट व अहिरवाल बेल्ट के अलावा चरखी दादरी, झज्जर में भी बारिश की संभावना जातई जा रही है।