Skip to main content

लव मैरिज के साढ़े चार साल बाद रोज के झगड़े से परेशान पत्नि ने वारदात को दिया अंजाम

आरएनई,स्टेट ब्यूरो। 

लव मैरिज के साढ़े चार साल बाद रस्सी से पति की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार दोपहर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। चूरू सदर पुलिस आरोपी पत्नी से पूछताछ कर मामले की अभी ओर जांच करेगी। सदर थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला 23 वर्षीय सरोज को मंगलवार दोपहर बाद पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सरोज ने कई खुलासे किये है।

जिसमें पति की हत्या का मुख्य कारण आये दिन लड़ाई झगड़ा करना बताया है। आरोपी महिला ने बताया कि तीन फरवरी की रात करीब आठ बजे 26 वर्षीय पति मोहनलाल मेघवाल घर आया था। जो आते ही गाली गलोच करने लगा। जिस पर सरोज अपने पड़ौसी के घर चली गयी। जहां काफी देर तक बैठी रही। मोहनलाल चुपचाप अपने कमरे में जाकर सो गया था। रात करीब साढ़े दस बजे सरोज अपने घर गयी। जहां उसने सोये हुए अपने पति मोहनलाल मेघवाल की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।जिसके बाद पूरी रात वह पति के शव के पास चुपचाप बैठी रही। चार फरवरी की सुबह उसने हत्या को आत्महत्या का रूप देकर पुलिस को कॉल कर दिया। जिसने कहा कि उसके पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को डीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां मृतक के पिता दलबीर सिंह ने अपनी पुत्रवधू सरोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि हत्या की आरोपी सरोज को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश करेंगे।