Skip to main content

कोटा: एमबीएस हॉस्पिटल में महिलाओं से अश्लीलता, महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस के हवाले किया

आरएनई नेटवर्क, कोटा।

राजस्थान के बड़े सरकारी हॉस्पिटल में महिलाओं के साथ अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। हिरासत से पहले महिलाओं ने उसे जमकर चप्पलों से पीटा।

घटना कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल की है। यहां एक महिला लिफ्ट में खड़ी थी तब उसे अहसास हुआ कि एक शख्स उसके पीछे खड़ा होकर अश्लील हरकतें कर रहा है। हद तो तब हो गई जब वह लिफ्ट से बाहर निकल रही थी तो उस शख्स ने पीछे से महिला को पकड़ने की कोशिश की। वह घबराकर भागी। आस-पास के लोगों को बताया तो महिला से अश्लील हरकतें करने वाला शख्स भी दौड़ा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

आक्रोशित महिला ने उसे चप्पलों से पीटना शुरू किया। तभी एक-दो महिलाएं और आ गई उन्होने भी कहा, इस शख्स ने हमारे साथ लिफ्ट में अश्लील हरकतें की।
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। महिलाओं का आक्रोश इस कदर था कि जब पुलिस उसे पकड़कर गाड़ी की ओर ले जा रही थी तब भी कई महिलाएं पीछे दौड़-दौड़कर उसे चप्पल, बोतल सहित जो भी चीज हाथ में थी उससे पीटे जा रही थी।

 

नयापुरा थाना पुलिस अधिकारी के मुताबिक छेड़छाड़ के आरोपी व्यक्ति का छितरलाल है। वह बारां जिले का रहने वाला है। अभी महिलाओं की ओर से लिखित रिपोर्ट या शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई होगी। हालांकि पकड़े गए शख्स ने बताया कि वह डॉक्टर को दिखाने के लिए हॉस्पिटल आया था।