Skip to main content

ठाकुरजी को नौका विहार करवाने जाते डीजे पर नाच रही महिला, चुनरी का फंदा बनने से मौत

RNE, NETWORK. 

राजस्थान में एक महिला की हैरान करने वाली मौत का मामला सामने आया है।

महिला डीजे पर डांस कर रही थी। अचानक चुनरी जेनरेटर में फंसी और फंदा लगने से मौत हो गई।

घटना बाड़मेर जिले के सिवाना में कुंडल गांव की है। यहां महिलाएं जन्माष्टमी के अगले दिन ठाकुरजी को नौका विहार करवाने के लिए डीजे की धुन पर नाचती जा रही थी।

इस दौरान जेनरेटर में एक महिला की चुनरी का पल्लू फंस गया और देखते ही देखते पल्लू खिंचकर जेनरेटर में लिपटा और महिला पहले नीचे गिरी। चुनरी का फंदा लगने के साथ ही उसका सिर भी फट गया और देखते ही देखते उसके प्राण-पखेरू उड़ गये।