Skip to main content

सनसनी : कचरे में महिला का शव, सिर और दोनों हाथ नहीं, एसपी मौके पर

RNE, BIKANER .

बीकानेर शहर में एक महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फेल गई है। प्राथमिक तौर पर यह नृशंस हत्या का मामला लग रहा है। वजह, महिला के शव का सिर और दोनों हाथ गायब है।


घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में घड़सीसर इलाके की है। शव डंपिंग स्पेस पर मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है, अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। इसके सिर और शरीर के अन्य अंगों की जानकारी जुटाई जा रही है।