
रेसलर विनेश फोगाट ने चुना 4 करोड़ का विकल्प, हरियाणा सरकार ने दिए थे विनेश को 3 विकल्प
RNE Network.
पेरिस ओलंपिक 2024 में डिस्क्वालिफाई होने के बाद हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट अचानक से सुर्खियों में आई थी। इससे पहले दिल्ली में कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पर आरोप लगा धरना भी इस पहलवान ने लगाया। एक बड़ा घटनाक्रम उस समय भी हुआ और पेरिस ओलंपिक के बाद तो पूरे देश की सहानुभूति इस पहलवान से हो गई।पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में डिस्क्वालिफाई होने के बाद हरियाणा की सरकार ने भी विनेश फोगाट को इनाम का ऐलान किया। हरियाणा सरकार के इनाम के 3 विकल्प में से विनेश ने 4 करोड़ के इनाम का विकल्प चुना है। बाकी दो विकल्प ए ग्रेड की सरकारी नोकरी और कीमती प्लाट थे। चूंकि विनेश फोगाट विधायक बन गई है इसलिए सरकारी नोकरी का विकल्प नहीं चुना। 4 करोड़ का विकल्प चुना है।