
लेखक-पत्रकार आचार्य के स्वास्थ्य में सुधार, केन्द्रीय मंत्री मेघवाल, विधायक सुशीला डूडी, बिशनाराम सियाग, विधायक जेठानंद व्यास ने हालचाल जाने!
RNE, Delhi-Bikaner.
110 से अधिक पुस्तकों के लेखक एवं केन्द्रीय साहित्य अकादमी में राजस्थानी के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित लेखक-पत्रकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ के स्वास्थ्य में सुधार है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेसज (आईएलबीएस) में पद्मश्री, पद्मभूषण डा.एस.के.सरीन की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। हाल ही ख्यातनाम गेस्ट्रोइंटेस्टिनल सर्जन डा.रागिनी किलांबिनी ने उनके आंत की सर्जरी की है जो पूरी तरह सफल रही है। फिलहाल वे हॉस्पिटल के निजी वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आईएलबीएस के डा.विनोद अरोड़ा, डा.गर्वित मूंदड़ा, डा.राहुल सहित नर्सेज, जीडीए आदि की टीम उनकी नियमित देखभाल कर रही है।
केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल रविवार को एक बार फिर हॉस्पिटल पहुंचे और आचार्य से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी। इसके साथ ही डॉक्टर्स से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना दी और स्वास्थ्य में प्रगति पर संतुष्टि जताई। मेघवाल ने उनकी देखभाल में किसी तरह की कमी नहीं बरतने का आग्रह डॉक्टर्स से किया। उन्होंने आईएलबीएस के डायरेक्टर डा.एस.के.सरीन से भी मधु आचार्य के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। इस दौरान रवि अग्रवाल, अभिषेक आचार्य, युग आचार्य आदि मौजूद रहे।
नोखा की विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी और देहात कांग्रेस के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भी दिल्ली के आईएलबीएस पहुंचकर आचार्य की कुशलक्षेम जानी। उन्होनें आचार्य के साहित्यिक-पत्रकारीय योगदान के साथ ही राजनीतिक सुझावों और विश्लेषण को भी महत्वपूर्ण बताया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य में निरंतर हो रहे सुधार की भी जानकारी दी। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भी शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की।
बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने शनिवार देर शाम मोबाइल पर मधु आचार्य से बात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। व्यास ने कहा, ईश्वर से प्रार्थना है कि मधुजी जल्द स्वस्थ होकर लौटै। उनका साहित्यिक, सांस्कृतिक और पत्रकारीय योगदान पहले की तरह ही पूरी ऊर्जा के साथ समाज को मिलता रहे।
डा.अर्जुनदेव चारण, मम्मू महाराज, मन्नासा सहित सैकड़ों ने जाने हाल:
देश के ख्यातनाम साहित्यकार, साहित्य अकादमी के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल संयोजक डा.अर्जुनदेव चारण ने आचार्य के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रख्यात ज्योतिर्विद हरिनारायण व्यास ‘मन्नासा’, राजेन्द्र व्यास ‘ममू महाराज’, अंकशास्त्री ज्योतिर्विद कुमार गणेश, वास्तुशास्त्री आर.के.सुतार, साहित्यकार बृजरतन जोशी, गजेसिंह राजपुरोहित, हरीश बी.शर्मा, संजय पुरोहित, राजेन्द्र जोशी, नगेन्द्र नारायण किराड़ू, सुकांत किराडू, प्रमोद चमोली, रंगकर्मी प्रदीप भटनागर, पत्रकार अनुराग हर्ष, हेमंज उज्वल आदि ने आचार्य के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामकना की और उनसे कुशलक्षेम जानी। इसके साथ ही देशभर से साहित्यकारों, पत्रकारों और मधु आचार्य के परिजन, प्रशंसक उनके हालचाल जान रहे हैं।
आचार्य रघुनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रह्मदत्त आचार्य, अनिल आचार्य, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष कमल आचार्य, महेन्द्र आचर्य ‘चोंचिया महाराज’ आदि ने आचार्य के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अस्वस्थ मधु आचार्य का दिल्ली के आईएलबीएस में विशेषज्ञों की टीम की देखरेख में इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। समाज के विभिन्न वर्गो। से जुड़े बीसियों लोग हर दिन उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ले रहे हैं। इनमें पत्रकार, साहित्यकार, राजनेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, कर्मचारी नेता आदि शामिल हैं।