साहित्यकार नगेन्द्र किराड़ू की माताजी सरलादेवी का निधन, साहित्यकार-शिक्षाविद् भगवानदास किराड़ू की पत्नी थी सरलादेवी
RNE, BIKANER.
बीकानेर शहर से इस वक्त की बुरी खबर आई है। यहां साहित्यकार एवं शिक्षाविद् स्व.भगवानदास किराड़ू की पत्नी और साहित्यकार नगेन्द्र नारायण किराड़ू की माताजी सरलादेवी का निधन हो गया हैं।
सरलादेवी पिछले कुछ समय से बीमार थी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं श्वसन रोग विभागाध्यक्ष डा.गुंजन सोनी, ईएनटी के डा.अभिषेक व्यास, सुपरिटेंडेंट डा.सुनील हर्ष, डॉ. विजय कच्छावा आदि की देखरेख में घर पर उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्होंने अपने घर पर ही आखिरी सांस ली। सरलादेवी अपने पीछे एक पुत्र, सात पुत्रियों सहित नाती-पोतों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान जस्सूसरगेट के अंदर एसडीपी स्कूल के सामने से रवाना होगी।