Skip to main content

यशवंत सिन्हा ने बनाया नया राजनीतिक दल

RNE, NETWORK

पूर्व वित्त मंत्री व झारखंड के राजनेता यशवंत सिन्हा ने ‘ अटल विचार मंच ‘ नाम से नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। वे राजनीति में आने से पहले आईएएस थे। राजनीति में सक्रिय हुए तब अटल बिहारी वाजपेयी ने उनको केंद्र में मंत्री बनाया।


2014 से उनकी व पार्टी नेतृत्त्व की टकराहट हो गई तो वे अलग हो गये।उन्होंने कल हजारीबाग में नई पार्टी का फॉर्म भरकर सबसे पहले खुद सदस्यता ली। हजारीबाग के पुराने भाजपा कार्यालय अटल भवन में अटल विचार मंच का दफ्तर खोला गया है। सिन्हा ने कहा कि पार्टी झारखंड विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।