Skip to main content

Rajasthan Politics : राजस्थान की यूथ कांग्रेस में खींचतान, प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस

तीन जिलाध्यक्ष हटाने का मामला
प्रभारी की सहमति नहीं

आरएनई, नेटवर्क

राजस्थान की यूथ कांग्रेस में आपसी खींचतान शुरू हो गई है, जिससे लगता यहां सब कुछ ठीक नहीं है। आज अचानक यूथ कांग्रेस, राजस्थान के प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक अभिमन्यु पूनिया को कारण बताओ नोटिस थमा दिया।
ये नोटिस मिलते ही यूथ कांग्रेस की राजनीति गर्मा गई है। इस तरह सार्वजनिक रूप से नोटिस देने की बात ने तूल पकड़ लिया है और आपसी खींचतान शुरू हो गई है। पूनिया को सचिन पायलट का खास माना जाता है।


ये है मामला:
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कल एक आदेश निकाल सवाई माधोपुर के अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, राजसमंद के अध्यक्ष मुकेश नायक व भीलवाड़ा के अध्यक्ष आशीष चौधरी को पद से हटा दिया था।
विवाद ये : 
आज यूथ कांग्रेस के प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने पूनिया को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांग लिया। उन्होंने कहा है कि किसी को भी पद से हटाने का जो आदेश जारी होता है उस पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रभारी, दोनों कार्यकारी अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के हस्ताक्षर होते हैं। यानी उनकी जानकारी में होता है। इस आदेश में केवल प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर है। इस पर जवाब मांगा गया है।
आगे क्या होगा …?
अब इस नोटिस के बाद यूथ कांग्रेस व कांग्रेस में विवाद गहरायेगा। जिन निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाना है, उनको भी हटाने का काम रुक जायेगा। कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर उभर के सामने आयेगी, जिसका पूरे पार्टी संगठन पर प्रभाव पड़ेगा।