
10 Prisoners Escape From US Jail : भागते कैदियों ने पुलिस के लिए लिखी चेतावनी
RNE Webworld.
जेल तोड़कर कैदियों के भागने की घटनाएं यूं तो दुनियाभर में होती है लेकिन अमेरिका से एक ऐसी घटना सामने आई है जो हैरान कर देती है।
यहां की ऑरलियन्स जेल से एक-दो नहीं बल्कि एक साथ 10 कैदी भाग खड़े हुए। इतना ही नहीं जाते-जाते पुलिस को चेतावनी देने वाला मेसेज भी दीवार पर लिख गए। भागने वाले सभी कैदी खूंखार बताए जाते हैं। उनके भागने का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सामने आने के बाद सुरक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। अधिकारीयों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह तब हुई जब कैदियों की गिनती हो रही थी।
टॉयलेट के छोटे से रोशनदान से यूं भागे :
कैदियों के भागने की जानकारी सामने आई, उसके बाद अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद कैदियों के भागने की जो वीडियो ओर अन्य स्रोतों से जानकारी एकत्र की गई है इससे पता चला कि कैदियों ने शौचालय के पीछे छोटे से रोशनदान का इस्तेमाल भागने के लिए किया था।