
47 विधायक, 8 सांसद, 10 राष्ट्रीय पदाधिकारी दौसा पहुंचे, कई पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ नेता भी आये
RNE Network.
स्व राजेश पायलट की 25 वीं पुयतिथि पर कल दौसा में कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा लगा। बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक, सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व मंत्री व विधायक स्व राजेश पायलट को श्रद्धांजलि देने सचिन पायलट के निमंत्रण पर पहुंचे। एक बड़ा राजनीतिक संदेश कांग्रेस, सचिन पायलट ने कल के इस आयोजन से प्रदेश व देश की राजनीति को दिया है। कांग्रेस की एकजुटता को देखकर भी सब चकित है।
इस कार्यक्रम में राजस्थान के 47 कांग्रेस विधायक, 8 सांसद शामिल थे। इनके अलावा कई पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, कई वर्तमान पदाधिकारी भी पहुंचे। कांग्रेस के 10 राष्ट्रीय पदाधिकारी भी आयोजन में शामिल हुए।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी पहुंचे:
कल दौसा पहुंचकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी एकजुटता का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मैं और सचिन पायलट अलग कब थे, ये तो मीडिया हमें अलग दिखा रहा था। हम दोनों के बीच कोई दूरी ही नहीं थी।
गहलोत भीड़ में, सचिन पहुंचे:
जब अशोक गहलोत भीड़ में फंस गए तो सचिन भी रुक गये। सचिन व सांसद मुरारी मीणा गहलोत को लेने पहुंचे और साथ साथ आगे बढ़े।
ये विधायक भी पहुंचे:
राज्य के 47 विधायक इस आयोजन में पहुंचे जिसमें पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, रामकेश मीणा, सुशीला डूडी, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, अमित चाचाण, गणेश घोघरा आदि शामिल थे।
ये सांसद भी रहे उपस्थित:
दौसा में कल राज्य से कांग्रेस के 8 सांसद भी मौजूद थे। इनमें मुरारीलाल मीणा, संजना जाटव, बृजेन्द्र ओला, उमेदाराम बेनीवाल, भजनलाल जाटव, राहुल कस्वां, हरीश मीणा व कुलदीप इंदौरा शामिल थे।
राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित:
कल के इस बड़े आयोजन में राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी सहित 10 राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।
सचिन भी एकता पर बोले:
सचिन पायलट ने भी मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अशोक गहलोत मेरे वरिष्ठ है। मुझसे 30 साल बड़े है और मैं उनका बहुत आदर करता हूं।