Skip to main content

मौसम : तापमान में लगातार बढ़ोतरी, गर्मी की दस्तक शुरू, लगातार बढ़ेगा तापमान

आरएनई, बीकानेर

हर दिन दिन के तापमान में बढोतरी होने से अब गर्मी दस्तक देने लगी है। मंगलवार को भी साफ आकाश व मन को सुकून देने वाली मंद हवा थी। मौसम के बदलाव के साथ ही मॉर्निंग वॉक करने वालों में बुजुर्गों व बच्चों की संख्या बढ़ गई है। गर्म कपड़े भी लोगों ने पहनने कम कर दिए हैं। केवल रात को व भोर में हल्की ठंड रहती है। मगर इस ठंड से बचाव जरूरी है, नहीं तो मौसमी बीमारियां जकड़ सकती है।कल अधिकतम तापमान उछलकर 33.2 डिग्री पर जा पहुंचा जिसके कारण गर्मी का पूरा अहसास होने लगा। न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा।