Skip to main content

आज खास : गोविंद द्वादशी , राहू काल दोपहर 02:13 बजे से, सुकर्मा योग शाम 05:42 बजे तक

आज का पंचांग

दिनांक : 21/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि : द्वादशी 04:44 AM तक उपरांत त्रयोदशी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : प्रातः 6:43 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:44 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : आश्लेषा 01:27 AM तक उपरांत मघा

योग : सुकर्मा योग 05:42 PM तक, उसके बाद धृति योग 

करण : बव 03:32 PM तक, बाद बालव 04:44 AM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा : 01:27 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 02:13 बजे से दोपहर 03:44 बजे तक रहेगा

शिववास : कैलाश पर

आज के त्यौहार एवं व्रत : गोविंद द्वादशी 

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ  06:43 AM 08:13 AM
रोग 08:13 AM  09:43 AM
उद्वेग  09:43 AM  11:13 AM
चर 11:14 AM 12:43 PM
लाभ 12:43 PM 02:14 PM
अमृत  02:14 PM  03:44 PM
काल  03:44 PM  05:14 PM
शुभ  05:14 PM  06:44 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत  06:44 PM  08:14 PM
चर  08:14 PM  09:44 PM
रोग   09:44 PM  11:13 PM
काल  11:13 PM  12:43 AM
लाभ   12:43 AM 02:13 AM
उद्वेग  02:13 AM 03:42 AM
शुभ  03:42 AM 05:12 AM
अमृत    05:12 AM 06:41 AM

* अगला दिन

मेष राशि : विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करें। धर्म-कर्म को लेकर आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपकी निष्ठा की सराहना करेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे। आपके विचारों को समाज में ख्याति मिलेगी।

वृषभ राशि : आपके मन में एक साथ कई सारे विचार जन्म लेंगे। परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। ध्यान और प्राणायाम अवश्य करें। धन-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे।

मिथुन राशि : पैतृक व्यवसाय में अच्छी उन्नति होने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की सलाह आपके लिये काफी उपयोगी सिद्ध होगी। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में आनन्द बढ़ेगा। धन कमाने के नये स्रोत मिल सकते हैं। मित्रों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे।

कर्क राशि :  आपको कार्यक्षेत्र में आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह की सहमति मिल सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। माँसपेशियों में जकड़न होने की सम्भावना है। आज आप एकान्त में रहने का प्रयास करेंगे। व्यापार की परिस्थितियों में सुधार होगा।

सिंह राशि : दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। निजी रिश्तों को लेकर तनाव में आ सकते हैं। हिंसात्मक विचारों से आपको बचना चाहिये। जॉब में लक्ष्य को समय को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि : कारोबार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मौसम में बदलाव और उमस के कारण आपको सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आज वाहनों के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार के सदस्य आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। इसका दबाव भी आपके ऊपर काफी ज्यादा रहेगा।

तुला राशि : दिन की शुरुआत से ही आप काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापार में नये सौदे कर सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। करियर में आप बदलाव का विचार बना सकते हैं। लोग आपकी प्रतिभा के कायल रहेंगे। आज आपको कोई प्रपोज कर सकता है।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। पिता आपके प्रति गर्व का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ का तनाव दूर होगा।

धनु : करियर में उतार-चढ़ाव की सम्भावना है। दूसरों के बजाय अपने विचारों को अधिक महत्व दें। आपके मन में यह धारणा उत्पन्न हो सकती हैं की लोग आपसे झूठ बोल रहे हैं। बेकार की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। परिजनों से किसी कारण बहस हो सकती है।

मकर राशि : यदि आप कुछ नया सीखने के इच्छुक हैं, तो आज का दिन इसके लिये बेहतरीन है। आज मेहनत से जी न चुरायें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर दुविधा की स्थिति उभर सकती है। अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है।

कुम्भ राशि : नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन विशेष रूप से उत्तम है। आय के कई स्रोत बन सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर थोड़े सतर्क रहेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपके लिये काफी सहयोगी रहेगा।

मीन राशि : परिवार की सुख-शान्ति को अपनी प्राथमिकता क्रम में सबसे ऊपर रखें। अनुभवी व्यक्ति आपका सही मार्गदर्शन कर सकते हैं। अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। आप किसी सहयोगी कर्मचारी के ऊपर कुपित हो सकते हैं। अहङ्कार के कारण आपसे मित्र एवं सम्बन्धी दूर हो सकते हैं।