Skip to main content

कांग्रेस के लिए राहत की खबर

RNE, NATIONAL BUREAU .

असम से कांग्रेस के लिए एक राहत की खबर आई है। कुछ दिन पहले असम से कांग्रेस के सांसद खलिक ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। उससे पार्टी को बड़ा झटका लगा था। मगर कल खलिक ने पार्टी से दिया अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

इस्तीफा देने के बाद सांसद खलिक को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने खलिक से संपर्क किया और बात करने के लिए दिल्ली बुलाया। दिल्ली में खड़गे व खलिक के बीच लंबी बातचीत हुई और उन्होंने खड़गे की बात को स्वीकारा। कांग्रेस से दिया इस्तीफा उसके बाद खलिक ने वापस लिया और कहा कि वे पार्टी के लिए एक समर्पित सिपाही की तरह काम करते रहेंगे।