Skip to main content

3 राज्यो के लिए आज हो सकती है सूची जारी

RNE, NATIONAL BUREAU.

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की एक सूची आज जारी हो सकती है। कल भाजपा की केंद्रिय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में राजस्थान की 8 सीटों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिसा की सीटों पर चर्चा हुई और नाम तय किये गये। केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुवै। इस कारण उम्मीद की जा रही है आज कभी भी भाजपा की एक और सूची जारी हो सकती है।