Skip to main content

जल मंत्रालय के अधिकारियों को दी हिदायत (देखे वीडीओ)

RNE, NATIONAL BUREAU .

इतिहास में ये पहली मर्तबा हो रहा है कि सलाखों के पीछे से कोई सरकार चलाई जा रही हो। सीएम केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी में अपना पहला आदेश जारी किया। उनका यह आदेश दिल्ली सरकार के जल मंत्रालय से जुड़ा है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को आदेश का नोटिस भेजा है।

जंल मंत्री आतिशी आज इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। जानकारी के अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल ने जल मंत्रालय के अधिकारियों को हिदायत दी है कि वो गर्मी के इस दौर में जनता को पानी की कमी नहीं आने दे।

कोई समस्या आड़े आए तो उप राज्यपाल की मदद ले। सीएम अरविंद केजरीवाल का जेल से पहला आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाईकोर्ट से झटका

ईडी के रिमांड पर चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका लगा है। केजरीवाल ने शनिवार को ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी और विशेष अदालत के रिमांड के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए इस पर रविवार को तत्काल सुनवाई का आग्रह किया था। सूत्राें के अनुसार कोर्ट ने उनका आग्रह नहीं माना। अब उनकी याचिका पर सुनवाई होली के अवकाश के बाद मंगलवार को हो सकती है। याचिका में केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों को गलत बताया है।